उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत गांधी नगर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों एवं ई-रिक्शा की गई चेकिंग, डीएल का किया गया सत्यापन। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 एवं यातायात नियमों के अनुपालन के दृष्टिगत आज दिनांक 14.10.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री प्रदीप कुमार मौर्य मय पुलिस बल द्वारा थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत गांधी नगर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगे चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की गई, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) का सत्यापन कर आवश्यक जांच की गई तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। चेकिंग अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाना है। उन्नाव पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। Post navigation मिशन शक्ति 6.0: उन्नाव के वृद्धाश्रम में डीएम और एसपी ने बांटे फल, साड़ी व कंबल