उन्नाव। आगामी शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री शैलेन्द्र लाल द्वारा थाना माखी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरा निस्फपंसारी स्थित रावण दहन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए थाना अध्यक्ष माखी को पर्व के दौरान सतर्कता बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। Post navigation उन्नाव में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप उन्नाव: मिशन शक्ति 6.0 सुलह के बाद साथ रह रहे 8 दंपत्तियों का सम्मान, पुलिस ने लिया फीडबैक