उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर में पुनर्स्थापित 08 दंपत्तियों का सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम आयोजित, सभी जोड़ो द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर थाना कोतवाली सदर पर मिशन शक्ति केंद्र/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा विशेष सम्मान एवं फीडबैक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत थाना कोतवाली सदर परिवार परामर्श केंद्र/मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से पूर्व में सफलतापूर्वक सुलह-समझौता कराकर पुनर्स्थापित किए गए 08 विवाहित दंपत्तियों को थाना परिसर में आमंत्रित किया गया। थाने पहुंचे सभी दंपत्तियों का पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आयुष श्रीवास्तव, जनपद स्तरीय मिशन शक्ति टीम, परिवार परामर्श केंद्र टीम एवं थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा सभी दंपत्तियों से उनके पारिवारिक जीवन, आपसी सामंजस्य एवं वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत फीडबैक लिया गया। सभी पति-पत्नी ने पुलिस द्वारा किए गए परामर्श एवं सहयोग की सराहना करते हुए संतोषजनक फीडबैक दिया तथा बताया कि वर्तमान में वे आपसी प्रेम, विश्वास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

तत्पश्चात मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी/मुख्य अतिथि द्वारा पुनर्स्थापित दंपत्तियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र, खाद्य सामग्री एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आयुष श्रीवास्तव, थाना प्रभारी कोतवाली श्री चन्द्रकांत मिश्र, एसएसआई राममिलन यादव, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, मा0उ0नि रेखा देवी, मा0उ0नि मीना सिंह, उपनिरीक्षक मिथलेश, परिवार परामर्श समिति प्रभारी श्री आशीष श्रीवास्तव, मिशन शक्ति टीम से महिला आरक्षी दुर्गेश, मा0आ0 शिखा, महिला आरक्षी साधना, महिला आरक्षी ममता, का0 कुलदीप का0 हेमन्त, महिला आरक्षी उपासना सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा जनपदीय मिशन शक्ति टीम व परिवार परामर्श टीम प्रभारी के कार्य की सराहना की गई।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम उन्नाव महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के संवेदनशील, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *