उन्नाव। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीघापुर पुलिस द्वारा छेड़खानी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 16.10.2026 को उ0नि0 श्री मोहित कनौजिया मय हमराह का0 विवेकशील द्वारा थाना बीघापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0—241/2026 धारा 126(2)/74/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त कामिल उर्फ जियाउद्दीन पुत्र वसीरे नि0 ऊंचगांव सानी थाना बीघापुर जनपद उन्नाव उम्र करीब 20 वर्ष को 100 शैय्या अस्पताल बीघापुर के पास बेहटागोपी मार्ग से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation उन्नाव: मिशन शक्ति 6.0 सुलह के बाद साथ रह रहे 8 दंपत्तियों का सम्मान, पुलिस ने लिया फीडबैक