उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 17.10.2026 को थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 330/26 धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 18.10.2026 को थाना अचलंगज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार रैदास पुत्र स्व0 रामराज निवासी ग्राम छेरिहा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 38 वर्ष को लोहचा बदरका मार्ग छेरिहा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *