भोपाल। तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा भोपाल निवासी वरिष्ठ समाजसेवी विवेक वाजपेयी को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र के प्रकाशन विभाग का क्षेत्र संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद केशरी, विजय मान तथा लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीनिवास राव से. नि. द्वारा संघ के केंद्रीय संरक्षक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयागदत्त जुयाल, केंद्रीय संयोजक हेमेन्द्र प्रताप सिंह तोमर और कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार की सहमति से की गई है। संघ कार्यकारिणी ने माना है की वे बहुत ऊर्जावान, लोकप्रिय, ओजस्वी व्यक्तित्व के साथ-साथ धर्म-निष्ठ भी हैं। उनसे अपेक्षा जताई गई है की वे संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री वाजपेयी की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *