उन्नाव- जनपद उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 431 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें विधानसभा सदर में 49, विधानसभा भगवंत नगर में 40, विधानसभा पुरवा में 74, विधानसभा मोहान में 89, विधान सभा सफीपुर में 52 एवं विधानसभा बांगरमऊ में 127 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभा सदर क्षेत्र में माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता जी, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती स्वेता मिश्रा जी ब्लॉक उपजिलाधिकारी सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सिरोसी विधानसभा पुरवा में ब्लॉक प्रमुख हिलौली, बिछिया पुरवा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपजिलाधिकारी पुरवा, उपकृषि निदेशक,खण्ड विकास अधिकारी पुरवा हिलौली, असोहा बांगरमऊ में माननीय विधायक श्री श्रीकांत कटियार जी, ब्लॉक प्रमुख गंजमुरादाबाद,बांगरमऊ, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ, जिला पंचायत राज अधिकारी,सफीपुर में माननीय विधायक श्री बंबालाल दिवाकर जी, उपजिलाधिकारी सफीपुर, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर, फतेहपुर चौरासी मोहान में विधायक श्री ब्रजेश रावत जी, उपजिलाधिकारी हसनगंज,जिला विकास अधिकारी,उन्नाव, खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज,मियागंज एवं अन्य अधिकारी गण एवं भगवंत नगर में माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा महोदया, उपजिलाधिकारी बीघापुर, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर, सुमेरपुर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *