आज दिनांक 15.03.2024 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय उन्नाव एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव द्वारा कानपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाइपास एवं पुरवा मोड़ बाइपास का यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमान मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव, श्रीमान अपर जिलाधिकारी उन्नाव, श्रीमान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी महोदया नगर, श्रीमान ए.आर.टी.ओ. उन्नाव, एन.एच.ए.आई. व नगर पालिका के अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी संबन्धित अधिकारीगण को यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *