उन्नाव, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र, लखनऊ द्वारा जनपद में तापमान अत्यधिक होने से हीट वेव लू की संभावना व्यक्त्त की गई है।अतः जनसामान्य से अनुरोध है कि कृपया जितना हो सके धूप एवं लू के प्रभाव से बचाव रखते हुए निम्न बातों का ध्यान रखेंः-

•दोपहर के समय 12 बजे से 3 बजे तक विशेष ध्यान रखें। यदि कोई जरूरी काम हो तो ही बाहर निकले अगर निकलना भी हुआ तो गमछा, चस्मा, टोपी या छाते का उपयोग करें।
•पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ जैसे छास, लस्सी, नींबू पानी, आम के पना का सेवन करें।
•यात्रा करते समय पानी जरूर अपने साथ रखें।
•हल्के रंग के वस्त्र पहने।
•घर की छत पर चूना व सफेद रंग का पेंट करने से तापमान में गिरावट आ सकती है।
•धूप में खड़े वाहनों में बच्चे एवं पालतू जानवरों को छोड़कर ना जाए।
•पक्षियों के लिए पानी और दाने छत पर और पेड़ के नीचे जरूर रखें।
•पशुओं को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।
•⁠ ⁠लू से प्रभावित व्यक्ति को छाँव में लेटा कर सूती गीले कपड़ों से पोछे या पानी का स्प्रे करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *