उन्नाव– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना असोहा पुलिस द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 28.12.2024 को थाना असोहा पर मु0अ0सं0 268/24 धारा 137(2),87 B.N.S. व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। घटना से संबन्धित अपहर्ता को सकुशल बरामद किया गया। आज दिनांक 30.01.2025 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त नीरज पुत्र बाल किशन निवासी ग्राम घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र लगभग 20 वर्ष को कालूखेडा तिराहा से गिरफ्तार किया गया। Post navigation उन्नाव: पशु क्रूरता अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम का आरोपी गिरफ्तार उन्नाव: शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने हेतु की गई पैदल गस्त