उन्नाव– श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
आज दिनांक 12.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक अचलगंज श्री राजेश पाठक मय हमराह पुलिस बल द्वारा थाना अचलगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 38/2025 धारा 64/352 बीएनएस व ¾(2) पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र कल्लू रैदास नि0 ग्राम भैसई नौबस्ता थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 18 वर्ष को भैसई मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *