उन्नाव– आज नगर क्षेत्र के छोटे चौराहा से लोकनगर क्रॉसिंग तक विगत कई वर्षों से क्षतिग्रस्त बहुप्रतीक्षित सड़क का भूमि पूजन कर शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा व उनके प्रवीण मिश्रा भानू ने किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा ने कहा प्रसन्नता है कि यह क्षेत्र अब विकास की नई गति से आगे बढ़ रहा है। यह परिवर्तन यहां की जनता की अपेक्षाओं के प्रति सम्मान और जनकल्याण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस दौरान क्षेत्रीय सभासद जवाहरनगर निशेष जायसवाल ,गांधी नगर सभासद दीपक दीक्षित मोनू ,सिंगरौसी सभासद शिव वरन कुशवाहा ,पूर्व सभासद लोकनगर राम नरेश ,अनिल सिंह ,जी.के.मिश्रा ,जी.एस.मिश्र, के.के.वर्मा ,गजेन्द्र सिंह ,अतुल गुप्ता ,पप्पी , रेनू ,सैफ,रजनी ,गीता ,नीरजा, बच्चा,सुभाष श्रीवास्तव ,शरद तिवारी सहित सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *