विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा दिवस। कृषि विज्ञान केंद्र धौरा उन्नाव, केंद्रीय उपोषण बागवानी संस्थान, लखनऊ एवं कृषि विभाग,उन्नाव के साथ मिलकर दिनांक 30.05.2025 को , मियांगंज एवं नबाबगंज ब्लॉक के कुल 9 गांवों में 731 कृषकों, 12 वैज्ञानिक, 91 अन्य कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारीगणों के उपस्थित में विकसित कृषि संकल्प अभियान का दूसरा दिन सम्पन्न हुआ।माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार का विकसित कृषि संकल्प अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य भारतीय कृषि को आधुनिक और टिकाऊ बनाना है। इस अभियान के तहत, विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है और उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकों और प्रौद्योगिकियों से किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान 29.05.2025 से 12.06.2025 तक विस्तृत रूप से चलेगा । उपनिदेशक कृषि रवि चंद्र प्रकाश ने किसानों को ड्रोन तकनीकी के साथ आईपीएम तकनीकी को बढ़ावा देने को जोर दिया और आवाहन किया कि इस अभियान को सफल बनाने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है लेकिन ये तब सफल होगा जब आप सभी तकनीकियों का उपयोग कर खेती को बेहतर बनाएंगे। । डा दुष Post navigation निराश्रित महिला पेंशन योजना हेतु आवेदन 26 जनवरी पद्मश्री, पद्म भूषण सम्मान हेतु जानकारी