समर्थ प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश, सम्रद्धि का शताब्दी वर्ष @2047,भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विषय पर प्रबुद्ध जनों ने किया छात्र अध्यापकों,अग्रणी कृषकों एफ पीओ कृषि वैज्ञानिकों , राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त महानुभावों के साथ संबाद चर्चा कर लिए सुझाव आज चंडीगढ़ विश्विद्यालय मीटिंग हाल में उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम समर्थ उत्तर प्रदेश- विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान के अंतर्गत प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन पशुधन दुग्ध एवं मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री अमित कुमार घोष जी जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी व उत्तर प्रदेश शासन से पहुंचे माननीय प्रबुध्द जन, सेवानिवृत्त आई ए एस श्री एस पी आर्या, सेवानिवृत्त आई पी एस श्री भानू प्रताप सिंह, निदेशक जी आई डी एस श्री हर्ष शर्मा, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी यू पी सीड कारपोरेशन श्री ऋषिराज सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता यू पी पी सी एल श्री विवेक श्रीवास्तव जी की गरिमा मई उपस्थित में प्रबुद्धजनों के साथ छात्र / शिक्षक संवाद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश आत्म निर्भर भारत आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश का यह विजन थ्री डाक्यूमेंट थीम अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति जीवन शक्ति एवं 12 सेक्टर ,कृषि एवं सम्बध्द , पशुधन संरक्षण, आयी टी एवं इमर्जिंग प्रदौगिकी ,पर्यट्न नगर विकास , अवस्थापना, संतुलित विकास,समाज कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर उत्तर प्रदेश व जनपद उन्नाव के कृषि उद्दोग, पशुपालन, पर्यटन अवस्थापना नगर विकास पर्यटन, आर्थिक विकास gsdp, प्रतिव्यक्ति आय सहित अन्य प्रमुख विकास कार्यों के बारे में गंभीरता से जानकारी दी गयी। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनील दत्त ने बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षिक विकास से सम्बंधित हुए कार्यो के बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रबुद्ध जनों के साथ छात्र और शिक्षकों के संवाद विषय पर छात्रों ने एआई के प्रयोग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने,निजी विद्यालयों और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता के बीच गैप, सतत विकास के लिए पर्यावरण की महत्ता,कौशल विकास शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने आदि आदि विषय पर प्रश्न किये गए और उनका प्रमुख सुझाव दिया गया । माननीय प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक आत्म निर्भर भारत और आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश बन सके इसके लिए हमे मिलकर कार्य करना चाहिए । विकसित भारत 2047 की परिकल्पना केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र की सामूहिक यात्रा है उत्तर प्रदेश भारत की ग्रोथ को ड्राइव करने वाला एक अहम नेतृत्व दे रहा है वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को भारत का सबसे अग्रणी और विकसित राज्य बन सकेगा । प्रबुद्धजन श्री एस पी आर्या जी ने जन संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी नवाचार को अवश्य अपनाये परन्तु अपने अस्तित्व को न भूले। उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व और गौरव को न गिरने दे,मौलिकता को बनाये रखें । प्रबुद्ध जन श्री ऋषिराज जी ने कहा कि कृषि क्षेत्र 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए आम भूमिका निभा सकता है यह भारत का ग्रोथ सेक्टर है एग्रीकल्चर में अपना स्टार्टअप बनाएं और निर्यात के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करें ताकि अंतराष्ट्रीय स्तर पर मांग हो सके। दूध की क्वालिटी और ऑर्गेनिक फूड पर विचार करें। प्रबुद्ध जन श्री विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा में नैतिकता जरूरी है अच्छे कर्तव्य करने वाले नागरिक ही अच्छे अध्यापक बनेंगे क्वालिटी युक्त शिक्षा होनी चाहिए । भारत 2047 तक विकसित हो सके और भारत की इकोनॉमी अच्छी ग्रोथ कर सके इस पर सामूहिक विचार करना होगा। प्रबुद्ध जन श्री हर्ष शर्मा जी ने कहा कि विकसित भारत अमेरिका और यूरोप से अलग होगा वह अपने आप मे यूनिक होगा । प्रबुध्द जन श्री भानू प्रताप सिंह जी ने संबाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ए आई का प्रयोग वर्तमान में डिजटल तकनीक और सोशल मीडिया में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है । 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना और एक सशक्त और समृद्ध आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने के लिए हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर 2017 से पूर्व देश के विकास और उसके पश्चात हुए देश के विकास के साथ 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए किये जा रहे प्रयासों से सम्बंधित डाक्यूमेंट्री उपस्थित गणों को दिखाया गया। चंडीगढ़ विश्व विद्यालय में छात्र और शिक्षकों के संबाद कार्यक्रम के पश्चात राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज में भी छात्र शिक्षकों के बीच संवाद का कार्यक्रम माननीय प्रबुद्ध जनों के द्वारा किया गया । तत्पश्चात नवाब गंज पक्षी बिहार के मीटिंग हाल में अग्रणी कृषकों एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों के साथ प्रबुद्धजनों के द्वारा संवाद किया गया। प्रगतिशील किसानो मत्स्य पालकों और एफ पी संचालकों ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आर्गनिक खेती छोटे छोटे किसानो को भी कृषि विभाग की योजनाओं में पंजीकरण कराने,सिंचाई के संसाधन कृषि यंत्र मुहैया कराये जाने, पर्यटक स्थलों का सौन्दरी करण करने से कृषक पाठशाला के माध्यम से कृषकों को जानकरी देने कृषकों को प्राकृतिक खेती कृषकों को एग्रो टूरिज्म के बारे में जानकारी दिए जाने कृषि की नवीन टैक्नालॉजी और आधुनिकता के बारे कृषकों को जानकारी दिये जाने पर चर्चा सुझाव दिया गया। अग्रणी कृषकों एफपीओ और कृषि वैज्ञानिकों के संवाद के पश्चात नवाब गंज पक्षी विहार हाल में राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त महानुभाओं के साथ साहित्य शिक्षा अभिनय संगीत खेल विषय पर संबाद कर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विचार व्यक्त कर चर्चा कर सुझाव लिया गया। पुरस्कार प्राप्त महानुभावों ने नई शिक्षा पालिसी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने और बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा, विद्यालय में एक अच्छा आकर्षक परिवेश, मौलिक अधिकारों में खेल को भी सम्लित किये जाने अस्पतालों जैसे खेल स्टेडिम का विकास किये जाने और खेलों को प्रमोट जाने जाने विद्यालय में स्काउटिंग गाइड का बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्रियान्वयन किये जाने, संगीत क्षेत्र में क्लासिकल म्यूजिक हर जिले कल्चरल सेंटर ,म्यूजिक व्यवस्था हर कालेज में किये जाने,प्रत्येक विद्यालय में अभिनय को प्रेरित जाने नाट्य कला को बढ़ावा दिये जाने पर चर्चा किया गया। इसी प्रकार साहित्य के विकास के लिए कार्य किये जाने विषय पर चर्चा कर सुझाव दिये गए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री सौर सिंह परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री महाबीर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री सुनील दत्त निदेशक कृषि जिला कृषि अधिकारी जिला पर्यटन अधिकारी जिला महिला कल्याण अधिकारी जिला मत्स्य अधिकारी जीला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। Post navigation कमिश्नर और DM पहुंचे बाढ़ क्षेत्र में, हालात पर की समीक्षा रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा, महिला लेखपाल रंगे हाथ पकड़ी गई