मिशन शक्ति अभियान के तहत रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान।

आज रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज में कोतवाली सदर की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक क्राइम राजेश यादव, उप निरीक्षक उमा अग्रवाल, डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, आरक्षी मानवेंद्र कुमार, महिला आरक्षी सिमरन, महिला आरक्षी रेखा और महिला आरक्षी दुर्गेश ने भाग लिया।

 

इस दौरान छात्राओं को साइबर अपराधों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया। कॉलेज की प्राचार्य सुधा श्रीवास्तव और वंदना वाजपेई ने आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस तरह के आयोजनों से छात्राओं को सशक्त बनाने और उन्हें समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *