बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के पुजारी के अनुसार जब सुबह मंदिर खोला गया तो ताले खुले हुए थे। जांच करने पर पता चला कि चोर केवल मंदिर में रखा दान पात्र चुरा ले गए हैं। पुजारी ने बताया कि माता चंद्रिका देवी की प्रतिमा पर पहने गए सभी आभूषण सुरक्षित हैं, किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। https://unnaosarjami.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260103-WA0007.mp4 प्रबंधक मोहित दुबे मां चंद्रिका देवी मन्दिर बक्सर उन्नाव Post navigation असहेरु ग्राम चौपाल में पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं उन्नाव: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशंकर त्रिपाठी का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई