आज दिनांक 03.01.2026 को जनपद उन्नाव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री रामशंकर त्रिपाठी पुत्र स्व० गोविन्द प्रसाद, निवासी 326/335 ए.बी. नगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद उन्नाव (मूल निवासी ग्राम रावतपुर सरउआ, थाना माखी, जनपद उन्नाव), उम्र लगभग 97 वर्ष, का निधन हो गया। स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस अवसर पर सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। अंतिम विदाई कार्यक्रम में माननीय विधायक सफीपुर श्री बम्बा लाल दिवाकर, उपजिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी सफीपुर श्रीमती सोनम सिंह, थाना प्रभारी माखी श्री योगेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation उन्नाव: चंद्रिका देवी मंदिर में चोरी, दान पात्र लेकर फरार हुए चोर उन्नाव: उर्स मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी दक्षिणी ने किया निरीक्षण