कल दिनांक 06 जनवरी 2026 को होगा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 120वीं जंयती समारोह का भव्य शुभारंभ शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक ट्रस्ट समिति महामंत्री श्री राजेश शुक्ला ने बताया कि कल दिनांक 06 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी व क्षेत्रीय विधायक भगवंत नगर श्री आशुतोष शुक्ला जी की गरिमा मई उपस्थिति में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के 120 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में, आयोजित शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्म दिवस समारोह भव्य शुभारम्भ किया जाएगा । मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा बृहद और भव्य प्रदर्शनी लागई गई है जिसमे सरकार की कल्याण कारी योजनाओं नीतियों कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही जनपद उन्नाव के लाभार्थी परक योजनाओं से सम्बंधित विभागों द्वारा भी स्टाल लगाकर आम जनमानस को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। श्री राजेश शुक्ल ने बताया कि 6 जनवरी को आजाद जयंती समारोह विकास प्रदर्शनी एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित आजाद बाल मेला का उद्घाटन किया जाएगा। 7 जनवरी को प्रभात फेरी चित्रकला प्रतियोगिता राष्ट्रीय आल्हा श्री राम लखन तिवारी नैना गौतम मंडली द्वारा गायन व श्रद्धांजलि समारोह के साथ सांस्क्रतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा। 8 जनवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। Post navigation जिले की गौशालाओं में बदहाली, कागजों में चारा—हकीकत में भूखी गौ माताएं शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के डीएम ने दिए सख्त निर्देश