जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बांगरमऊ में सुनी फरियादियों की शिकायतें, दिया शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी ने पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश जी की उपस्थिति में जनपद की तहसील बांगरमऊ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फ़रियादियों की शिकायतों को सुना। तहसील दिवस में फ़रियादियो की शिकायतों के सुनने के पूर्व जिलाधिकारी ने आईसीडीएस विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया व अन्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं नीतियों विषयक लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली गई । जन सुनवाई के अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आने वाली फरियादियों की शिकायतों को एक-एक करके गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए ।
जिलाधिकारी ने आईजीआर एस में प्राप्त शिकायतों के समय बद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। कहा यह शासन की प्राथमिकताओं में है जिन शिकायतों में अंसतुष्ट फीडबैक मिल रहा है विभागीय अधिकारी स्वयं जांच कर समस्या का निस्तारण संतुष्टि परक कराएं। जिलाधिकारी ने कहा तहसील और पुलिस के अधिकारी यह ध्यान दें कि किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर कब्जा न मिले।
जिलाधिकारी ने कहा की राजस्व सम्बन्धी चकरोड पैमाइश अवैध कब्जे संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो।
निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी की शिकायत के निस्तारण का फीडबैक अवश्य लिया जाय शिकायत कर्ता की संतुष्टि आवश्यक है । कहा की जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लें। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के समय बद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के संबंध में कोई भी लापरवाही ना हो यह माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है । जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं उनका सम्बन्धित अधिकारी टीम बनाकर जांच करे और प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए समय रहते उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों सहित कुल 119 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे 17 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ शेष शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उज्ज्वला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप में पासबुक कॉपी तथा एक अंत्योदय के लाभार्थी को अंत्योदय कार्ड भेंटकर व तहसील बांगरमऊ के चकबन्दी विभाग के रिटायर्ड लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को साल ओढ़ाकर रामचरितमानस की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी बांगरमऊ क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ जिला विकास अधिकारी श्री देव चतुर्वेदी परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तहसीलदार बांगरमऊ सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *