उन्नाव 5 जनवरी 2026 मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण श्री बाल किशोर दुबे ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की राज्य सेक्टर की सघन मत्स्य पालन एरियेशन सिस्टम योजना (महिला वर्ग) के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 29.12.2025 से दिनांक 07.01.2026 तक खोला गया है। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उक्त योजना में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होगे। Post navigation शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के डीएम ने दिए सख्त निर्देश पुलिस ने टोल प्लाजा पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान