उन्नाव– अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवाबगंज टोल प्लाजा पर अजगैन पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों को रोककर गहन पूछताछ की।

पुलिस टीम ने चालकों से उनके गंतव्य और यात्रा के उद्देश्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान लगभग 50 वाहनों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

मौके पर मौजूद एसआई जगसेन सोनकर ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को तेज गति से वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही सभी को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *