लखनऊ– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यूपी पुलिस और जेल विभाग की सीधी भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की विशेष छूट प्रदान की है, जिससे कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस फैसले के तहत आरक्षी, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन तथा जेल वार्डर के पदों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में यह छूट देने के निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। यह निर्णय लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में अवसर मिल सके। Post navigation पुलिस ने टोल प्लाजा पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान उन्नाव पुलिस का साइबर अपराध के खिलाफ बड़ा कदम, वॉलंटियर्स किए गए मनोनीत