उन्नाव- थाना गंगाघाट पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक मूलचन्द्र पाठक ने हमराह पुलिस बल के साथ थाना गंगाघाट पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 98/2026, धारा 74/65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हासिम (21 वर्ष) पुत्र मोहम्मद मतीन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम टीसी, कस्बा व थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर का निवासी है और वर्तमान में नवी नगर, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव में रह रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। Post navigation गौवंश संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, नवाबगंज को छोड़ सभी बीडीओ का वेतन रोका उन्नाव: बेहटामुजावर पुलिस ने दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार