उन्नाव- थाना बेहटामुजावर पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना बेहटामुजावर पर मुकदमा संख्या 41/2026 धारा 74/115(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण, कथन (धारा 180 व 183 बीएनएसएस) तथा साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में धारा 70(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

दिनांक 18 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए मामले से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पासी (26 वर्ष) पुत्र रामदयाल उर्फ शत्रोधन निवासी कलवारतार मजरा कांटागुलजारपुर, थाना बेहटामुजावर, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आज दिनांक 09.05.2026 को श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*