उन्नाव– नवरात्र एवं आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को व्यापक पुलिस सतर्कता देखी गई।

दिनांक 22 मार्च 2026 को सहायक पुलिस अधीक्षक श्री संचित शर्मा एवं थाना प्रभारी सफीपुर ने पुलिस बल के साथ कस्बा सफीपुर क्षेत्र में पैदल गश्त की।

इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आज दिनांक 09.05.2026 को श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*