नई दिल्ली- मशहूर शिक्षक खान सर ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर हो सकता है। खान सर के अनुसार, इस समय अमेरिका ईरान के मुद्दे में व्यस्त है, सऊदी अरब अपनी चुनौतियों में उलझा हुआ है, जबकि पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ संघर्ष में फंसा हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी हद तक अलग-थलग पड़ गया है और चीन भी तेल संकट जैसी समस्याओं के कारण सक्रिय रूप से समर्थन देने की स्थिति में नहीं होगा।

इसी संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यह समय भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम हो सकता है और PoK को लेकर ठोस कदम उठाने का अवसर है।

खान सर का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*आज दिनांक 09.05.2026 को श्री घनश्याम मीणा जिलाधिकारी उन्नाव, श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर एवं श्री क्षितिज द्विवेदी उप जिलाधिकारी सदर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली सदर में उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई। थाना समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*