उन्नाव जनपद के पुरवा क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिशाषी अभियंता (विद्युत वितरण खंड, पुरवा) ई० विमल कुमार द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है।
जारी ज्ञापन के अनुसार, अवकाश के दिनों में भी बिजली विभाग के कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि उपभोक्ता अपने विद्युत बिल आसानी से जमा कर सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों और समय पर बिल भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे लोगों को लंबी कतारों और देरी से राहत मिलेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, जिससे किसी भी प्रकार की पेनल्टी या सेवा बाधित होने की स्थिति से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *