आज दिनांक 27 मार्च 2026 को श्री रामनवमी के पावन अवसर पर थाना बिहार क्षेत्रांतर्गत भगवंतनगर में आयोजित शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा एवं थानाध्यक्ष बिहार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे आयोजन पर नजर बनाए रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। Post navigation अवकाश में भी खुलेंगे बिजली विभाग के दफ्तर, बिल जमा करने की सुविधा जारी धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार