थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव पुलिस ने धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। थाना अचलगंज पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार दुबे मय हमराह पुलिस बल ने थाना अचलगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 683/25, धारा 409, 420, 504 भादवि एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त देवेश कुमार (उम्र करीब 60 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय राजाराम, निवासी ग्राम जमुका, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *