उन्नाव- थाना कोतवाली सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित चोर गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक सामान, एक मोटरसाइकिल और एक टेंपो बरामद किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्या है मामला थाना कोतवाली सदर व थाना माखी में अलग-अलग तिथियों पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें 6 अगस्त 2025, 19 फरवरी 2026 और 24 मार्च 2026 को दर्ज मामलों की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर 27 मार्च 2026 को पुलिस टीम ने ललऊखेड़ा नहरिया डीह मोड़ मंदिर के पास दबिश देकर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने शैलेंद्र उर्फ दीपू सविता, रविंद्र सिंह उर्फ बऊवा, जलेश उर्फ अयान, विशाल उर्फ अनुराग कुशवाहा और अमन सोनी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उन्नाव जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं। बरामदगी आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, एक अवैध तमंचा (315 बोर) व कारतूस, स्पीकर, एम्प्लीफायर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, इनवर्टर बैटरी, मोटरसाइकिल और टेंपो सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में खुलासा पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे कोतवाली सदर व माखी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी का सामान ई-रिक्शा से ले जाकर कबाड़ियों और सुनारों को बेच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। Post navigation धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार