उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के थाना अजगैन में दिनांक 30.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचन्द द्वारा अर्दली रूम किया गया।

इस दौरान थाने के समस्त विवेचकगण के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। एएसपी ने सभी विवेचकों को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए, जिससे पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *