उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 साल के एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर होने पर डॉक्टर द्वारा किया गया इलाज चर्चा का विषय बन गया है।

मामला माखी थाना क्षेत्र के गुलाबखेड़ा गांव का है, जहां 7 वर्षीय अनुज साइकिल चलाते समय गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे शहर के एक निजी अस्पताल मुस्कान हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने सामान्य प्लास्टर करने के बजाय बच्चे के हाथ से लेकर पेट और पीठ तक प्लास्टर चढ़ा दिया। इस ‘अजीब इलाज’ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

मामले के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है, वहीं प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *