उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में विधायक सफीपुर बम्बा लाल दिवाकर, जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और उनका संबोधन सुना।

मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जनपद उन्नाव में 194 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास तथा 31 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही हिलौली और बिछिया में 2 सीडीपीओ कार्यालय भवनों का लोकार्पण तथा गंज मुरादाबाद, सफीपुर, सुमेरपुर, हसनगंज, औरास व फतेहपुर 84 में 6 सीडीपीओ कार्यालय भवनों का शिलान्यास किया गया।

विकास भवन सभागार में विधायक बम्बा लाल दिवाकर द्वारा शिलापट्ट का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सुपरवाइजर उपस्थित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *