उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के पुरवा तहसील क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई।

आग की इस घटना में करीब 8 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *