दिनांक 30.03.2026 को उन्नाव में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) की फाइनल आउटडोर परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SSP ने परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुव्यवस्थित संचालन का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और प्रशिक्षण स्टाफ को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों और नियमों के अनुसार पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। इस अवसर पर उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में एक दक्ष और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बनने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। Post navigation उन्नाव: दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को हसनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार उन्नाव: हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख