उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 30.03.2026 को उ0नि0 रामपाल सिंह एवं उ0नि0 मृत्युंजय प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ थाना हसनगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 438/2025, धारा 64(1)/115(2)/351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेन्द्र कुमार सिंह उर्फ हरगेन्द्र (उम्र लगभग 26 वर्ष), पुत्र रामलखन, निवासी लोनहा थाना बंथरा, लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *