उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सदर तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि “सेम डे” के प्रोपराइटर संजय पांडे के प्रभाव के आगे जिला प्रशासन नतमस्तक नजर आ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, उन्नाव सदर तहसील में कथित तौर पर एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और “खाओ-कमाओ” नीति के चलते भूमाफियाओं को खुला संरक्षण मिलने की बात कही जा रही है। आरोप यह भी है कि तहसील प्रशासन और भूमाफियाओं के बीच सांठगांठ से सरकारी जमीनों पर कब्जे को बढ़ावा मिल रहा है।

स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है और सवाल उठ रहे हैं कि क्या जिला प्रशासन इन मामलों में सख्त कार्रवाई करेगा या फिर तहसील स्तर पर कथित भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं का प्रभाव यूं ही बना रहेगा।

हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *