उन्नाव: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजगैन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 27.03.2026 को थाना अजगैन में मु0अ0सं0 137/26 के तहत धारा 87/137(2) बीएनएस में अभियुक्त शिवा पुत्र रमेश, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, रसूलाबाद थाना आसीवन, जनपद उन्नाव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। दिनांक 01.04.2026 को उपनिरीक्षक रवीन्द्र मालवीय ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवा को अजगैन बाजार कट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। Post navigation उन्नाव पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई थाना गंगाघाट पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर फ्रॉड के 1.07 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए