जनपद उन्नाव: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड का शिकार हुए आवेदक की पूरी धनराशि वापस कराई है। दिनांक 02.03.2026 को आवेदक राम मिलन रावत, पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल, निवासी 5बी अवधपुरी, डाकतार कॉलोनी, शुक्लागंज थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव द्वारा ऑनलाइन साइबर पोर्टल पर 6 अलग-अलग शिकायतों के माध्यम से यूपीआई के जरिए 1,07,201 रुपये की ठगी की सूचना दी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना गंगाघाट की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 01.04.2026 को आवेदक के खाते में 1,07,201 रुपये की सम्पूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गई। इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है। Post navigation थाना अजगैन पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मिशन शक्ति फेज-5.2 के तहत एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग में साइबर संगोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित