Oplus_16908288

उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के कनिगांव गांव में शनिवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक बांस की कोठी में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्जना और चमक के साथ बिजली सीधे बांस की कोठी पर गिरी, जिससे उसमें आग धधकने लगी। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना के समय मौसम खराब था, जिससे आग बुझाने में कुछ दिक्कतें भी आईं। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से आग को फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *