उन्नाव के थाना बिहार पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) और क्षेत्राधिकारी बीघापुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को वादी पवन कुमार पुत्र पुत्तीलाल, निवासी ग्राम बैजुआमऊ, थाना बिहार, जनपद उन्नाव ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा संख्या 105/2026 में कई धाराओं के तहत राजकुमार, फूलचंद्र, दीपक, रोशन, मीना और सरला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि अभियुक्तों ने वादी, उसके पिता और मां पर धारदार हथियार (फरसा व कुल्हाड़ी) से हमला किया। इस हमले में वादी के पिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनका इलाज जिला अस्पताल उन्नाव में चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में धारा 118(1) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त राजकुमार (50 वर्ष), मीना (29 वर्ष) और सरला (21 वर्ष) को ग्राम पोरई रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुख्य आरोपी राजकुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Post navigation उन्नाव: पुलिस मुठभेड़ में बच्चे का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 8 घंटे में खुलासा उन्नाव: रिक्रूट आरक्षियों के साक्षात्कार का आयोजन, अभ्यर्थियों का किया गया मूल्यांकन