आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में रिक्रूट आरक्षियों की चल रही चयन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अखिलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती विनी सिंह द्वारा अभ्यर्थियों का क्रमवार साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, व्यवहार, सामान्य ज्ञान तथा पुलिस सेवा के प्रति उनकी अभिरुचि का गहन मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। Post navigation उन्नाव: हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद उन्नाव: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप