उन्नाव में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चल रहे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।

देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा, जिससे हाईवे पर हड़कंप की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

गनीमत रही कि ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *