जिले में कल हुई तेज बारिश के बाद फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार एवं उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी ने सरोसी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और नुकसान का सही आंकलन करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत दिलाई जा सके। Post navigation उन्नाव: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप बारिश के बाद प्रशासन सक्रिय, डीएम ने लिया हालात का जायजा