उन्नाव में हाल ही में हुई बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सहायक कलेक्टर श्री सौर अरोरा एवं उप जिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी की उपस्थिति में तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम देवारा खुर्द का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 4 अप्रैल 2026 को हुई वर्षा से हुए फसल नुकसान के संबंध में किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान व किसानों से संवाद कर फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने किसान श्री शंकर लाल से बातचीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि फसल नुकसान का उचित आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *