उन्नाव- दिनांक 09.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुपनाथ मिश्रा तथा एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम श्री संजीव कुमार सिंह द्वारा थाना अचलगंज क्षेत्र के अंतर्गत स्थित अक्वाबाद टोल प्लाजा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं प्रवर्तन कार्यों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं। साथ ही अधिकारियों ने ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेज संचालित वाहनों एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया। Post navigation उन्नाव में सवारी बनाकर लूट करने वाला गिरोह बेनकाब, कार समेत चार आरोपी गिरफ्तार