उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र में दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अजगैन में मुकदमा अपराध संख्या 151/2026 के तहत धारा 74/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई, जबकि धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में घटोतरी की गई। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना औरास पुलिस ने अभियुक्त रवि कुमार (पुत्र कमल वर्मा), निवासी ग्राम रवनहार, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 23 वर्ष, को पक्षी बिहार रिंग रोड मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। Post navigation अक्वाबाद टोल प्लाजा का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का लिया जायजा उन्नाव: फायर सर्विस सेंटर दोस्तीनगर का डीजी फायर सर्विस ने किया निरीक्षण, सलामी गार्ड को किया सम्मानित