उन्नाव में शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस उत्तर प्रदेश, श्री सुजीत कुमार पाण्डेय ने फायर सर्विस सेंटर दोस्तीनगर का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए सलामी गार्ड की सराहना की और उन्हें 5000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक ने निर्माणाधीन ट्रेनिंग सेंटर का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उन्नाव, श्री गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अखिलेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी/सीएफओ श्री अनुप सिंह मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने विभागीय कार्यों की जानकारी साझा की। Post navigation उन्नाव: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश उन्नाव: डीएम गौरांग राठी ने फिश फूड कार्ट का किया शुभारंभ, मत्स्य पालकों को वितरित किए आइस बॉक्स व फिश स्केल