उन्नाव- नगर पालिका परिषद उन्नाव में ई-नगर सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टैक्स भुगतान सुविधा का शुभारम्भ किया गया। नगर पालिका अध्यक्षा श्वेता भानू मिश्रा ने विधिवत पोर्टल का उद्घाटन किया। इस नई डिजिटल सुविधा के जरिए अब नगरवासी घर बैठे ही हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स आसानी से जमा कर सकेंगे। इससे नागरिकों को लंबी कतारों और कार्यालयों के चक्कर से राहत मिलेगी। नगर पालिका द्वारा ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। टैक्स भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष छूट भी घोषित की गई है। 1 अप्रैल से 15 मई तक टैक्स जमा करने पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि 16 मई से 15 नवम्बर तक भुगतान करने पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। नगर पालिका का यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक ऑनलाइन भुगतान कर इस सुविधा का लाभ उठाएं। Post navigation सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: सिद्धनाथ मंदिर में भजन संध्या व दीपदान का भव्य आयोजन