थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2026 को थाना अचलगंज में मु0अ0सं0 97/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इस मामले में कामरान अली हाशमी (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी जूही परमपुरवा, थाना जूही, जनपद कानपुर नगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल 2026 को अभियुक्त को कोलुहागाडा फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी है। Post navigation उन्नाव में नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार, प्रशासनिक सुधारों के दिए संकेत उन्नाव: दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई